एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-चीन के बीच आज मैच:भारत तीनों मैच जीतकर 9 अंक के साथ शीर्ष पर, चीन 4 अंक लेकर तीसरे स्थान पर

Nov 24, 2026 - 07:44
0
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-चीन के बीच आज मैच:भारत तीनों मैच जीतकर 9 अंक के साथ शीर्ष पर, चीन 4 अंक लेकर तीसरे स्थान पर
मध्य प्रदेश वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में मंगलवार को भारतीय महिला हॉकी टीम के सामने अब तक की सबसे बड़ी चुनौती होगी। मेजबान भारत का मुकाबला शाम 7 बजे चीन से होगा। दोनों टीमें टूर्नामेंट की मजबूत दावेदारों में शामिल हैं। भारत ने अब तक खेले तीनों मुकाबले जीतकर 9 अंक हासिल किए हैं और अंक तालिका में पहले स्थान पर है। वहीं, चीन एक जीत, एक ड्रॉ और एक हार के साथ 4 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। भारत ने टूर्नामेंट में मलेशिया, दक्षिण कोरिया और थाईलैंड को हराकर शानदार शुरुआत की है। टीम ने तीन मैचों में 11 गोल किए हैं, जबकि उसके खिलाफ कोई टीम गोल अंतर के लिहाज से भारत के करीब नहीं पहुंच सकी है। जापान दूसरे स्थान पर जापान भी तीनों मुकाबले जीतकर 9 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। ऐसे में चीन के खिलाफ जीत भारत की शीर्ष स्थान पर पकड़ और मजबूत करेगी। चीन की चुनौती को हल्के में नहीं लिया जा सकता। उसकी विश्व रैंकिंग चौथी है, जबकि भारत सातवें स्थान पर है। चीन ओलिंपिक पदक विजेता टीम भी है। ऐसे में भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला सिर्फ जीत का नहीं, बल्कि अपनी आक्रामक हॉकी और डिफेंस की मजबूती साबित करने का भी मौका होगा। समीर दाद बोले- भारत कर सकता है उलटफेर मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी के कोच और पूर्व ओलिंपियन समीर दाद ने भारत-चीन मुकाबले को चुनौतीपूर्ण बताया है। उनके मुताबिक मौजूदा विश्व रैंकिंग और अंतरराष्ट्रीय अनुभव के आधार पर चीन भारत का टफ कांप्टीटर रहेगा। हालांकि, उनका मानना है कि भारत पहले भी एशियन गेम्स में चीन को हरा चुका है और इस बार भी उलटफेर कर सकता है। दीपिका की मौजूदगी पेनल्टी कॉर्नर में अहम समीर दाद के मुताबिक भारतीय टीम में दीपिका की मौजूदगी पेनल्टी कॉर्नर के लिहाज से महत्वपूर्ण है। महिला हॉकी में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलना आसान नहीं होता। ऐसे में दीपिका की ड्रैग फ्लिक टीम के लिए बड़ा हथियार बन सकती है। वहीं, नवनीत कौर का अनुभव और खेल को समझने की क्षमता तथा कप्तान सलीमा टेटे का नेतृत्व भी भारतीय टीम को मजबूती देता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User