गाजियाबाद में एक्सप्रेसवे पर ऑटो पलटा:5 लोग घायल, इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया

Nov 24, 2026 - 10:37
0
गाजियाबाद में एक्सप्रेसवे पर ऑटो पलटा:5 लोग घायल, इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह भोजपुर टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को मोदीनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। संभल जिले के मानवपुर गांव निवासी चंद्रेश गाजियाबाद में परिवार के साथ रहकर मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह वह ऑटो से गाजियाबाद से संभल जा रहे थे। ऑटो उनका परिचित बालिस्टर चला रहा था। भोजपुर टोल प्लाजा के पास पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने दूसरे वाहन को ओवरटेक करते समय ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में चंद्रेश, उनकी पत्नी सुनीता, बेटे अभिषेक, बेटी पूजा और ऑटो चालक बालिस्टर घायल हो गए। एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। एक्सप्रेसवे पर प्रतिबंध के बावजूद दौड़ रहे ऑटो दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर ऑटो और दोपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। इसके बावजूद इन वाहनों के एक्सप्रेसवे पर चलने की बात सामने आई है। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User