जेन्सन हुआंग फिर एनवीडिया CEO बने:12 दिन पहले चीनी महिला से रिश्ते के चलते इस्तीफा दिया; चीन को एडवांस चिप सप्लाई के आरोप थे

Nov 23, 2026 - 19:47
0
जेन्सन हुआंग फिर एनवीडिया CEO बने:12 दिन पहले चीनी महिला से रिश्ते के चलते इस्तीफा दिया; चीन को एडवांस चिप सप्लाई के आरोप थे
एनवीडिया के CEO जेनसन हुआंग एक बार फिर कंपनी की कमान संभालेंगे। उन्होंने एक चीनी महिला से रिश्ते और चीन को एडवांस चिप सप्लाई करने से जुड़े आरोपों के बीच 12 नवंबर को पद छोड़ दिया था। अब कंपनी के बोर्ड ने अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा के बाद उन्हें दोबारा CEO बनाने का फैसला लिया है। बोर्ड का कहना है कि हुआंग की वापसी से अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है। हालांकि, विदेशी खुफिया एजेंसी से जुड़े मामले में उनके खिलाफ जांच जारी रहेगी। जेनसन हुआंग ने वापसी पर क्या कहा? जेनसन हुआंग ने कहा कि एनवीडिया जैसी बड़ी और महत्वपूर्ण तकनीकी कंपनी का नेतृत्व करने के लिए लौटना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा, “दुनिया में एक नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत हो रही है। ऐसे समय में मैं इस जिम्मेदारी को पूरी विनम्रता और नए संकल्प के साथ स्वीकार करता हूं।” हुआंग ने बोर्ड का भरोसा जताने और पूरी प्रक्रिया के दौरान उनका साथ देने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने हार्वे जोन्स, कोलेट क्रेस और कंपनी की वरिष्ठ टीम की भी तारीफ की, जिन्होंने इस दौरान एनवीडिया को संभाला। उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों, शेयरधारकों, तकनीकी क्षेत्र के लोगों और दुनिया भर के साझेदारों का भी आभार जताया। साथ ही अपने परिवार के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वह जल्द से जल्द काम पर लौटने के लिए उत्साहित हैं। हुआंग के खिलाफ जांच जारी रहेगी कंपनी ने साफ किया है कि जेनसन हुआंग के दोबारा CEO बनने के बाद भी उनके खिलाफ चल रही जांच बंद नहीं होगी। हाल ही में आई खबरों में दावा किया गया था कि एक विदेशी खुफिया एजेंसी ने हुआंग को निशाना बनाया था। इसके बाद एनवीडिया के बोर्ड ने इस मामले की जांच के लिए स्वतंत्र निदेशकों की एक समिति बनाई थी। इस समिति ने जांच में मदद के लिए अलग से कानूनी सलाहकार भी नियुक्त किए हैं। बोर्ड ने कहा है कि जांच पूरी होने तक जारी रहेगी। हुआंग ने भी जांच में पूरा सहयोग देने की बात कही है। कंपनी में राष्ट्रीय सुरक्षा और नियमों की निगरानी बढ़ेगी एनवीडिया ने राष्ट्रीय सुरक्षा और दूसरे देशों को सामान भेजने से जुड़े नियमों पर नजर रखने के लिए एक नई समिति बनाई है। इसमें केवल स्वतंत्र निदेशकों को शामिल किया गया है। यह समिति देखेगी कि कंपनी व्यापार से जुड़े नियमों का सही तरीके से पालन कर रही है या नहीं। साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े खतरों पर भी नजर रखेगी। इसके लिए कंपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों के जानकार कानूनी सलाहकारों की मदद ले रही है। एनवीडिया एक नए अधिकारी की नियुक्ति भी करेगी, जिसका काम कंपनी में सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करना होगा। यह अधिकारी सीधे कंपनी की नामांकन और कॉरपोरेट गवर्नेंस समिति को रिपोर्ट करेगा। कंपनी ने कहा है कि वह सरकार की ओर से चल रही जांच और पूछताछ में आगे भी पूरा सहयोग करती रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User