कार्तिक पूर्णिमा पर 1 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान:हरकी पैड़ी में पैर रखने की जगह नहीं; दीपदान और पूजा-अर्चना की

Nov 24, 2026 - 08:00
0
कार्तिक पूर्णिमा पर 1 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान:हरकी पैड़ी में पैर रखने की जगह नहीं; दीपदान और पूजा-अर्चना की
हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार सुबह तक करीब 1 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। तड़के से ही हरकी पैड़ी, कुशावर्त घाट, भीमगोड़ा, चंडी घाट और रामघाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। गंगा स्नान के बाद लोगों ने पूजा-अर्चना, दान और दीपदान किया। घाटों पर हर-हर गंगे के जयकारे गूंजते रहे। नारायण शिला मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित मनोज त्रिपाठी ने बताया कि पौराणिक मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था। इस दिन गंगा स्नान, दीपदान और भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है। भीड़ को देखते हुए मेला क्षेत्र को 2 सुपर जोन, 11 जोन और 30 सेक्टरों में बांटा गया। पुलिस, मजिस्ट्रेट, जल पुलिस, SDRF और NDRF की टीमें तैनात रहीं। ड्रोन और CCTV से निगरानी की गई। शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर वाहनों को निर्धारित पार्किंग में भेजा गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User