सरकार की चेतावनी- वॉट्सएप पर ऑफिस का काम न करें:वेब हैक हो सकता है; साइबर एजेंसी ने कहा- इस्तेमाल के बाद मैन्युअल लॉग-आउट करें

Nov 23, 2026 - 16:14
0
सरकार की चेतावनी- वॉट्सएप पर ऑफिस का काम न करें:वेब हैक हो सकता है; साइबर एजेंसी ने कहा- इस्तेमाल के बाद मैन्युअल लॉग-आउट करें
अगर आप अपने ऑफिस के कंप्यूटर या लैपटॉप पर वॉट्सएप वेब चलाते हैं, तो तो सावधान हो जाइए। सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी (I4C) ने इसे लेकर एक जरूरी चेतावनी जारी की है। एजेंसी का कहना है कि अगर आप कंप्यूटर पर वॉट्सएप खुला छोड़ देते हैं, तो साइबर ठग उसे हैक कर आपके पूरे अकाउंट पर कब्जा कर सकते हैं। सरकार ने लोगों को सलाह दी है कि वे वॉट्सएप पर ऑफिस, सरकारी या पैसों से जुड़े जरूरी काम न करें और हर बार काम खत्म होने के बाद अकाउंट को लॉग-आउट जरूर करें। क्या-क्या खतरे हैं? I4C (इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर) की 18 नवंबर 2026 की एडवाइजरी के मुताबिक, WhatsApp Web के लॉगिन सेशन का गलत इस्तेमाल करके साइबर अपराधी: ऐसा कैसे हो सकता है? मान लीजिए आपने ऑफिस के कंप्यूटर पर WhatsApp Web लॉगिन किया और काम खत्म होने के बाद सिर्फ ब्राउजर बंद कर दिया। आपने लॉगआउट नहीं किया। ऐसे में कंप्यूटर इस्तेमाल करने वाला दूसरा व्यक्ति आपके सक्रिय लॉगिन सेशन का गलत इस्तेमाल कर सकता है। इसी तरह, अगर कंप्यूटर में मैलवेयर है या कोई दूसरा व्यक्ति उस पर नियंत्रण हासिल कर लेता है, तो आपका अकाउंट भी खतरे में पड़ सकता है। गृह मंत्रालय ने क्या सावधानी बताई है?

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User