कुशीनगर में मगरमच्छ घर में घुसा:वन विभाग की टीम ने रस्सियों से बांधकर किया रेस्क्यू

Nov 24, 2026 - 10:20
0
कुशीनगर में मगरमच्छ घर में घुसा:वन विभाग की टीम ने रस्सियों से बांधकर किया रेस्क्यू
कुशीनगर के खड्डा तहसील क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पड़रहवा गांव के मटखन्ना टोला में सोमवार रात करीब 10 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब नारायणी नदी से निकलकर एक विशालकाय मगरमच्छ गांव के बीच स्थित घर में घुस गया। मगरमच्छ छयबर भारती के घर में नल के पास बैठा था। संयोग से पास के घर में शादी समारोह चल रहा था और वहां काफी संख्या में मेहमान व ग्रामीण मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक, शादी समारोह में शामिल होने आए कुछ लोग रास्ते से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर घर के अंदर बैठे मगरमच्छ पर पड़ी। यह देखकर लोग सहम गए। उन्होंने तत्काल परिजनों को इसकी जानकारी दी। मगरमच्छ को देखते ही परिवार के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में गांव में अफरा-तफरी मच गई। देखिए दो तस्वीरें… वन विभाग की टीम ने रस्सियों से बांधकर किया रेस्क्यू घटना की जानकारी ग्राम प्रधान आनंद चौहान को दी गई। वह मौके पर पहुंचे और वन विभाग की टीम को सूचना दी। इसके बाद टीम गांव पहुंची और काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को काबू में किया। उसे रस्सियों से बांधकर सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया गया और अपने साथ ले गई। मगरमच्छ पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों के मुताबिक, नारायणी नदी के किनारे बसे गांवों में मगरमच्छ, अजगर और जहरीले सांप अक्सर आबादी में पहुंच जाते हैं। इससे लोगों में भय बना रहता है। परिजनों ने बताया कि घर में छोटे बच्चे भी मौजूद थे। गनीमत रही कि समय रहते मगरमच्छ दिखाई दे गया और कोई जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User