25 दिन से बंद है नोएडा की एमपी-2 एलिवेटेड रोड:सोमवार को आएगी आईआईटी से रिपोर्ट, इसके बाद होगी मरम्मत

Nov 15, 2026 - 06:46
0
25 दिन से बंद है नोएडा की एमपी-2 एलिवेटेड रोड:सोमवार को आएगी आईआईटी से रिपोर्ट, इसके बाद होगी मरम्मत
सेक्टर-62 से सेक्टर-18 होते हुए दिल्ली को जोड़ने वाले एलिवेटेड रोड 25 दिन से बंद है। एलिवेटेड पर रोड की करीब एक तीन मीटर का हिस्सा क्षतिग्रस्त है। इसकी जांच आईआईटी रूढ़की ने की। प्राधिकरण ने बताया कि सोमवार को इसकी रिपोर्ट आ जाएगी। इसके बाद मरम्मत का काम शुरू कराया जाएगा। इस रिपोर्ट में एलिवेटेड रोड के क्षतिग्रस्त होने के कारण और भविष्य में ऐसा न हो इसकी डिटेल्ड होगी। एलिवेटेड रोड बंद होने रोड के नीचे वाहन चालकों को रोजाना जाम का सामना करना पड़ रहा है। उम्मीद है 20 नवंबर तक इस एलिवेटेड वाहन चालकों के लिए खोल दिया जाएगा। बता दे करीब 4.8 किलोमीटर लंबे इस एलिवेटेड रोड का एक हिस्सा पिछले 25 दिनों से बंद है। सड़क पर बार-बार गड्ढा होने के बाद इसकी मजबूती की जांच कराई गई है। इसके लिए आईआईटी रुड़की और एलिवेटेड रोड का निर्माण करने वाली कंपनी ने संयुक्त सर्वे किया। जांच में ये देखा गया जांच के दौरान सड़क में आई दरार, कंपन और उसकी मजबूती को परखा गया। इसके अलावा अमेरिका से अल्ट्रासोनिक गाइडिड वेव्स तकनीक के विशेषज्ञ को बुलाया गया। विशेषज्ञों ने विशेष अल्ट्रासोनिक परीक्षण के जरिए सड़क के अंदरूनी हिस्सों की स्थिति और मजबूती की जांच की। इस तकनीक में ध्वनि तरंगों के माध्यम से संरचना में मौजूद संभावित कमजोरियों का पता लगाया गया। अब इसकी कंपाइल रिपोर्ट आएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User