तस्वीरों में देखिए सीएम योगी का मेरठ दौरा:पूर्व सैनिक रैली में हुए शामिल, वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मेरठ दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले कैंट स्थित कुलवंत सिंह स्टेडियम में आयोजित पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान 348 पन्नों की 'शौर्य गाथा' पुस्तक का विमोचन किया। इसमें वीर सैनिकों के बलिदान और उनकी बहादुरी की कहानियां शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। साथ ही 8 जिलों में सैनिक कार्यालयों का लोकार्पण किया। समारोह में मुख्यमंत्री ने सैनिकों के लिए तीन बड़ी घोषणाएं भी कीं। वीरता पुरस्कारों की सम्मान राशि दोगुनी करने, सैनिकों को घर बनाने के लिए स्टांप ड्यूटी में मिलने वाली छूट 20 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये करने और शहीद सैनिकों के परिवार के एक सदस्य को गृह जनपद में नौकरी देने की घोषणा की। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां से कार द्वारा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर के शास्त्रीनगर स्थित आवास पहुंचे और उनके दिवंगत पिता महेंद्र सिंह तोमर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मुख्यमंत्री मेरठ से रवाना हो गए। देखिए तस्वीरों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मेरठ दौरा-
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)