छठ पूजा के लिए 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू:मथुरा में यमुना घाटों पर की गई बेरीकेडिंग, महिलाओं ने भगवान को अर्पित की गुड की खीर
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दूसरे दिन शनिवार को खरना की परंपरा श्रद्धा और भक्ति के साथ निभाई गई। व्रती महिलाओं ने दिनभर व्रत रखा और शाम को खरना यानि गुड से बनी खीर तैयार की। इसके बाद भगवान को खरना का भोग लगाकर खुद खाई। इसके साथ ही छठ पूजा का सबसे कठिन 36 घंटे का व्रत शुरू हो गया। जो सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पूरा होगा। व्रती महिलाएं करती हैं नियमों का पालन छठ पूजा के दौरान व्रती महिलाएं नियम और मर्यादा का पालन करती हैं, खास कर खरना के बाद। इस महाव्रत के दौरान सुख सुविधाओं का त्याग कर जमीन पर चादर बिछाकर सोया जाता है। इस पर्व के तीसरे दिन महिलाएं पानी में खड़े हो कर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देती हैं। इसके बाद चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर इस व्रत को पूरा किया जाता है। खरना बनाते समय किसी तरह का शोर नहीं होना चाहिए। किसी भी तरह की आवाज होने पर व्रती खाना वहीं छोड़ देते हैं। नए चूल्हे पर बनता है खरना छठ पूजा के दूसरे दिन व्रत रखने के बाद शाम को गुड की खीर खाने की परंपरा है। खीर पकाने के लिए साठी के चावल का प्रयोग किया जाता है। इस दौरान शुद्धता और स्वक्षता का विशेष ध्यान रखा जाता है। खरना के दिन जो प्रसाद बनता है वह नए चूल्हे पर बनाया जाता है। महिलाएं इसके लिए मिट्टी से चूल्हा बनाती है। चूल्हे पर आम की लकड़ियों को जलाना शुभ माना जाता है। शाम को खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाता है। छठी मैया को लगाया जाता है भोग पूर्वांचल समिति के शशिभूषण दुबे ने बताया कि छठ पूजा को मन्नतों का पर्व कहा जाता है। इसमें महिलाएं छठी मैया को भोग लगाने के बाद उसी प्रसाद को ग्रहण कर अपना व्रत खोलती हैं। इस महापर्व के लिए सूर्य भगवान को अर्घ्य यमुना में खड़े होकर दिया जाएगा। इसके लिए तैयारी कर ली गई है। यमुना में गहरे में कोई न जाए इसके लिए प्रशासन ने बेरीकेडिंग कराई है। इसके साथ ही घाटों पर सजावट भी की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)