19 नवंबर को ताजमहल समेत सभी स्मारकों में फ्री एंट्री:मुख्य मकबरे के लिए लेनी होगी टिकट, विश्व धरोहर सप्ताह के तहत हुई व्यवस्था

Nov 15, 2026 - 06:29
0
19 नवंबर को ताजमहल समेत सभी स्मारकों में फ्री एंट्री:मुख्य मकबरे के लिए लेनी होगी टिकट, विश्व धरोहर सप्ताह के तहत हुई व्यवस्था
ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी समेत आगरा के सभी ऐतिहासिक स्मारकों को देखने के लिए 19 नवंबर को पर्यटकों को टिकट नहीं खरीदना होगा। विश्व धरोहर सप्ताह की शुरुआत पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने एक दिन के लिए सभी स्मारकों में निशुल्क प्रवेश की व्यवस्था की है। इस दिन भारतीय और विदेशी पर्यटक बिना प्रवेश टिकट के स्मारकों का दीदार कर सकेंगे। हालांकि, ताजमहल के मुख्य मकबरे में जाने के लिए 200 रुपए का टिकट लेना अनिवार्य होगा। इसके बिना मुख्य मकबरे में प्रवेश नहीं मिलेगा। 25 नवंबर तक होंगे आयोजन, बच्चों की प्रतियोगिताएं भी विश्व धरोहर सप्ताह 19 से 25 नवंबर तक मनाया जाएगा। एएसआई की अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. स्मिता कुमार ने बताया कि 19 नवंबर को देशभर के सभी केंद्रीय संरक्षित स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों पर प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा। आगरा में ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा, एत्माद्दौला और मेहताब बाग समेत सभी स्मारकों में यह व्यवस्था लागू रहेगी। सप्ताह के दौरान स्मारकों में प्रदर्शनी लगाई जाएंगी। स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। इनमें बच्चों को ऐतिहासिक धरोहरों के महत्व और उनके संरक्षण के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य लोगों को अपनी विरासत को सहेजने के प्रति जागरूक करना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User