आजमगढ़ में मिशन शक्ति अभियान का दिखा असर:59 महिलाओं को दिलाए 4.19 लाख रुपये, SSP बोले महिलाओं को सुरक्षा सम्मान दिलाना मकसद

Nov 15, 2026 - 06:29
0
आजमगढ़ में मिशन शक्ति अभियान का दिखा असर:59 महिलाओं को दिलाए 4.19 लाख रुपये, SSP बोले महिलाओं को सुरक्षा सम्मान दिलाना मकसद
महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत आजमगढ़ पुलिस ने भरण-पोषण के मामलों में प्रभावी पैरवी कर पीड़ित महिलाओं को बड़ी राहत दिलाई है। इस अभियान के प्रथम चरण में एक से 31 अक्टूबर 2026 तक कुल 59 मामलों में पीड़ित महिलाओं को 4 लाख 19 हजार 500 रुपये की भरण-पोषण धनराशि दिलाई गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद के सभी थानों में लंबित भरण-पोषण के मामलों की समीक्षा कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराने के लिए प्रभावी पैरवी की गई। पुलिस पैरोकारों और थाना स्तर के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक मामले की नियमित सुनवाई सुनिश्चित कराते हुए पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए न्यायालय में मजबूती से पक्ष रखा जाए। एक करोड रुपए से अधिक की दिलाई जा चुकी है मदद 22 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक कुल 761 भरण-पोषण के मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए पीड़ित महिलाओं के बैंक खातों में कुल एक करोड़ 67 हजार 625 रुपये की धनराशि पहुंचाई जा चुकी है। वहीं अक्टूबर माह में 59 मामलों में 4.19 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि दिलाई गई। पुलिस की इस पहल से लंबे समय से भरण-पोषण की धनराशि से वंचित महिलाओं और उनके बच्चों को आर्थिक राहत मिली है। इससे प्रभावित परिवारों के जीवनयापन में मदद मिलने के साथ ही महिलाओं का न्याय व्यवस्था और पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है। महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान प्रदान करना मकसद जिले के एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा, न्याय और सम्मान प्रदान करना है। भरण-पोषण से जुड़े मामलों में पीड़ित महिलाओं को शीघ्र न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है। महिला हितों से जुड़े प्रत्येक प्रकरण में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई जारी रहेगी। मिशन शक्ति 6.0 के तहत अन्य लंबित मामलों को भी चिह्नित कर प्रभावी पैरवी की जा रही है। भरण-पोषण की धनराशि प्राप्त करने वाली महिलाओं ने न्यायालय, एसएसपी और शासन-प्रशासन के प्रति आभार जताया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User