300 कुंतल गोबर से बनाया 51 फीट ऊंचा गोवर्धन पर्वत:शामली में देखने पहुंचे श्रद्धालु, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ हवन
शामली में बड़ी गौशाला में मंगलवार को श्री गौशाला सभा शामली की ओर से गोवर्धन पूजन समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सती मंदिर के पास स्थित गौशाला परिसर में 300 कुंतल गोबर से 51 फीट ऊंचे गोवर्धन पर्वत की भव्य आकृति तैयार की गई। इसे देखने और पूजा-अर्चना करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ पूजन कार्यक्रम में पंडित मनीराम ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन और पूजन संपन्न कराया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन महाराज की पूजा कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूरा गौशाला परिसर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजता रहा। जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने की शिरकत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप और नगर पालिका परिषद शामली के चेयरमैन अरविंद संगल मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि मानस संगल ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। इसके अलावा भूपेंद्र मलिक, अशोक बंसल, राजकुमार गर्ग, सूर्यवीर सिंह, कपिल गोयल, आलोक जैन, घनश्याम दास गर्ग, रमेश चंद नंबरदार और रवि जैन सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। श्री गौशाला सभा के अध्यक्ष पवन संगल, कोषाध्यक्ष दिनेश जैन, सचिव राजेंद्र गर्ग और संरक्षक अरुण बंसल, मुकेश संगल, सतीश गोयल एवं वैभव गोयल सहित सभा के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने आयोजन में सहभागिता की। गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश वक्ताओं ने कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति, पर्यावरण और गौवंश के संरक्षण का संदेश देने वाला पर्व है। भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पूजा के माध्यम से प्रकृति और गौमाता के महत्व को समझाया था। गौसेवा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है। 51 फीट ऊंचे गोवर्धन पर्वत की आकृति समारोह का मुख्य आकर्षण रही। श्रद्धालुओं ने आयोजन को धर्म, सेवा, संस्कार और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। अंत में श्री गौशाला सभा की ओर से सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं का आभार जताया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)