अपना दल (एस) ने पांचों विधानसभा क्षेत्रों की बैठकें कीं:29 नवंबर को प्रयागराज में कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा की
मिर्जापुर में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर अपना दल (एस) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। मंगलवार को जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों चुनार, मझवां, मड़िहान, छानबे और नगर में नवंबर महीने की मासिक समीक्षा बैठकें अलग-अलग स्थानों पर आयोजित की गईं। बैठकों में मिशन 2027 की तैयारी, संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर चर्चा हुई। साथ ही 29 नवंबर को प्रयागराज में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। बैठकों में पिछली कार्यवाही की पुष्टि के साथ हर घर झंडा अभियान को गति देने और पदाधिकारियों के घरों पर नेम प्लेट लगाने पर चर्चा हुई। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में प्रयागराज पहुंचने का आह्वान किया। छानबे विधानसभा की बैठक छानबे विधानसभा की बैठक लालगंज स्थित विधायक कार्यालय पर विधानसभा अध्यक्ष बसंत लाल पाल की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव किसान मंच रमाकांत पटेल और विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष महेंद्र कोल रहे। बैठक में दिलीप सिंह पटेल, मनीष पटेल, उमेश पटेल, बैजनाथ पटेल और शिवपाल यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। नगर विधानसभा की बैठक नगर विधानसभा की बैठक गिरधर चौराहा स्थित ज्ञानचंद कनौजिया के आवास पर विधानसभा अध्यक्ष उमाशंकर सोनी की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि ज्ञानचंद कनौजिया और विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पटेल व जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान रहे। नमिता केसरवानी सहित आरिफ अली मंसूरी, अजय पटेल, रतन जायसवाल, मनीषा सिंह और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। मझवां विधानसभा की बैठक मझवां विधानसभा की बैठक बरकछा जोन के सेक्टर अध्यक्ष जयप्रकाश मौर्य के आवास पर हुई। इसमें मुख्य अतिथि जिला सचिव विमलेश भारती रहे। विधानसभा अध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य सहित जितेंद्र कुमार मौर्य, विद्या शंकर गौतम, शंभूनाथ बिंद और अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। चुनार विधानसभा की बैठक चुनार विधानसभा की बैठक टेढ़ुआ बाबा डाक बंगला, नारायणपुर में विधानसभा अध्यक्ष वरुण सिंह पटेल की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि डॉ. नरेंद्र सिंह पटेल और विशिष्ट अतिथि डॉ. अनिल सिंह पटेल व डॉ. आरके पटेल रहे। बैठक में सतीश बिंद, अमित सिंह पटेल, गौरव पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)