49 महिला प्रशिक्षुओं को मिला रोजगार:45 दिन का प्रशिक्षण पूरा कर महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर, मिला ऑफर लेटर

Nov 18, 2026 - 16:50
0
49 महिला प्रशिक्षुओं को मिला रोजगार:45 दिन का प्रशिक्षण पूरा कर महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर, मिला ऑफर लेटर
फतेहपुर में वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की संयुक्त पहल प्रोजेक्ट सक्षम के तहत 49 महिला प्रशिक्षुओं को रोजगार के अवसर मिले हैं। 45 दिवसीय नि:शुल्क वेल्डिंग प्रशिक्षण पूरा करने के बाद चयनित महिलाओं को ऑफर लेटर सौंपे गए। इनमें 24 प्रशिक्षुओं का चयन टाटा मोटर्स गुजरात और 25 का चयन मदरसन कंपनी नोएडा के लिए हुआ है। इस अवसर पर त्रिवेणी संगम हाईवेज प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश भारद्वाज ने कहा कि हम सहारा नहीं दे रहे, बल्कि साथ निभा रहे हैं। प्रोजेक्ट सक्षम युवाओं के लिए आत्मनिर्भरता और रोजगार की नई शुरुआत है। वरिष्ठ प्रबंधक अतुल यादव ने बताया कि चयनित प्रशिक्षु जल्द ही अपने-अपने कार्यस्थलों पर कार्यभार ग्रहण करेंगी। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट सक्षम स्किल सेंटर में आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को रोजगारपरक वेल्डिंग प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के साथ रहने और भोजन की सुविधा भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User