अंगद राय की पत्नी के नाम की तीन संपत्तियां कुर्क:गाजीपुर में प्रशासन ने कार्रवाई की; जमीनों पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए

Nov 18, 2026 - 17:07
0
अंगद राय की पत्नी के नाम की तीन संपत्तियां कुर्क:गाजीपुर में प्रशासन ने कार्रवाई की; जमीनों पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए
गाजीपुर में जिला प्रशासन ने बुधवार शाम करीब 4:30 बजे गैंगस्टर अंगद राय उर्फ झुल्लन राय की पत्नी सरिता राय के नाम दर्ज तीन संपत्तियां कुर्क कीं। प्रशासन के मुताबिक, ये संपत्तियां संगठित अपराध से मिले धन से खरीदी गई थीं। जमीनों पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए। कार्रवाई मुहम्मदाबाद तहसील के हैदरिया और गिरधरिया मौजे में हुई। हैदरिया में 80.15 वर्ग मीटर आवासीय जमीन कुर्क की गई। इसे 24 दिसंबर 2025 को उर्मिला राय से 13 लाख रुपये में खरीदा गया था। गिरधरिया में 95.3 वर्ग मीटर जमीन भी कुर्क की गई। इसे 10 अप्रैल 2026 को धनपत प्रसाद गुप्ता से तीन लाख रुपये में खरीदा गया था। गिरधरिया में ही 212 वर्ग मीटर जमीन कुर्क की गई। यह जमीन 12 मई 2026 को मीरा राय से दान में मिली थी। इस पर बाउंड्रीवॉल बनी है। तीनों संपत्तियां सरिता राय के नाम दर्ज थीं। प्रशासन ने चेतावनी बोर्ड लगाकर कहा कि कोई भी इन जमीनों पर बिना अनुमति कब्जा, प्रवेश या हस्तक्षेप न करे। ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार महेंद्र बहादुर, शहर कोतवाल दिनेश पाठक, उपनिरीक्षक अभिनव गुप्ता और अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User