गाजियाबाद में सड़क हादसे में 2 की मौत, एक घायल:दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे से सटे NH 9 पर सड़क पार करते हुए वाहन ने कुचला

Nov 23, 2026 - 11:49
0
गाजियाबाद में सड़क हादसे में 2 की मौत, एक घायल:दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे से सटे NH 9 पर सड़क पार करते हुए वाहन ने कुचला
गाजियाबाद में एनएच 9 पर क्रासिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह 11 बजे सड़क पार करते हुए 2 पुरुष व एक महिला को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिसमें 2 की मौत हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी क्रासिंग रिपब्लिक श्वेता सिंह मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस के बराबर में नेशनल हाईवे 9 है, पुलिस ने बताया कि तीनों लोग सड़क पार कर रहे थे। तभी वाहन ने कुचल दिया। पुलिस ने तीनो को अस्पताल में भर्ती कराया। जिसमें 2 की मौत हुई है। तीसरे की हालत भी गंभीर बनाई गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User