53 साल बाद भी खलीलाबाद में चौकी नहीं बनी:450 वर्ग मीटर जमीन रद्द, उद्योग बंधु मुद्दा मुख्यमंत्री तक ले जाएगा

Nov 02, 2026 - 09:31
0
53 साल बाद भी खलीलाबाद में चौकी नहीं बनी:450 वर्ग मीटर जमीन रद्द, उद्योग बंधु मुद्दा मुख्यमंत्री तक ले जाएगा
संतकबीरनगर के खलीलाबाद औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के 53 साल बाद भी यहां स्थायी पुलिस चौकी नहीं बन पाई है। चौकी के लिए पार्क में चिन्हित 450 वर्ग मीटर जमीन रद्द कर दी गई। नई जमीन चिन्हित करने में देरी हो रही है। यह मुद्दा हाल ही में जिला उद्योग बंधु की बैठक में उठा था। अब यूपीआईए इसे मुख्यमंत्री के सामने रखने की तैयारी कर रहा है। वर्ष 1973-74 में खलीलाबाद में औद्योगिक विकास निगम की स्थापना हुई थी। लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से सटा यह औद्योगिक क्षेत्र 231.34 एकड़ में फैला है। यहां 272 इकाइयां और 353 भूखंड हैं। उद्यमियों की सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिए जाने से कई फैक्ट्रियां बंद हो गई थीं। औद्योगिक नीति के बाद उद्यमियों का रुझान इस क्षेत्र की ओर बढ़ा। इससे रोजगार और राजस्व में बढ़ोतरी हुई। यूपीआईए पिछले चार-पांच साल से यहां की सुविधाएं बेहतर करने की पहल कर रहा है। इसी कड़ी में औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा के लिए हाईटेक पुलिस चौकी बनाने की मांग यूपीसीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी से की गई थी। यूपी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने बताया कि 15 जुलाई 2024 को मांग पत्र दिया गया था। पहले बंद पड़ी ओसवाल फैक्ट्री के जर्जर भवन में पुलिस चौकी चलती थी। वहां पुलिसकर्मियों को असुविधा होती थी। फैक्ट्री मालिक ने डेढ़ साल पहले चौकी खाली करा ली थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User