उन्नाव की कॉलोनी में विशालकाय मगरमच्छ निकला:स्थानीय लोगों में डर का माहौल, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया
उन्नाव की काशीराम कॉलोनी में सोमवार सुबह करीब 7 बजे आबादी के बीच मगरमच्छ दिखाई दिया। वन विभाग की टीम ने उसे रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह पहुंचाया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। मगरमच्छ दिखने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद वन विभाग को भी खबर दी गई। टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को पकड़ने का अभियान शुरू किया। टीम ने मगरमच्छ को अपने नियंत्रण में लेकर सुरक्षित जगह पहुंचाया। उसके रेस्क्यू के बाद कॉलोनी के लोगों ने राहत महसूस की। घनी आबादी में मगरमच्छ दिखने से लोग चिंतित थे। लोगों के बीच यह चर्चा रही कि वह रिहायशी इलाके तक कैसे पहुंचा। हालांकि, उसके वहां आने का कारण पता नहीं चला है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)