गोरखपुर में युवक की संदिग्ध मौत:पार्टी के दौरान मारपीट हुई, परिजन बोले बेटे की पीटकर हत्या की गई

Nov 02, 2026 - 09:31
0
गोरखपुर में युवक की संदिग्ध मौत:पार्टी के दौरान मारपीट हुई, परिजन बोले बेटे की पीटकर हत्या की गई
गोरखपुर के शाहपुर इलाके में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। युवक रविवार रात में घर से ढाई किमी दूर एक गृह प्रवेश कार्यक्रम में गया था। वहां कुछ लोगों से उसकी मारपीट हुई थी। बीच बचाव कर लोगों ने झगड़ा शांत कराया था। इसके बाद देर रात उसका शव लहूलुहान हालत में मिला। जानकारी के मुताबिक, रात करीब 11 बजे की घटना है। शाहपुर के जेल बाइपास रोड के सरस्वतीपुरम फेज 1 का रहने वाला अजीत उर्फ विकास मिश्रा (18) रविवार की रात बिछिया हनुमान मंदिर के पास एक गृह प्रवेश कार्यक्रम में गया था। वहां गाड़ी खड़ी करने को लेकर उसका विवाद हुआ था। इसके बाद खून से लथपथ हालत में उसे बिछिया से जिला अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जांच पड़ताल कर रही है। परिजनों का आरोप है कि विकास की पीटकर हत्या की गई है। इस संबंध में सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह का कहना है कि घटना संदिग्ध है। इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User