बरेली में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर:आसमान में छाए बादल, देर रात हुई हल्की बारिश, आज अधिकतम तापमान 26°C रहने का अनुमान

Oct 31, 2026 - 10:19
0
बरेली में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर:आसमान में छाए बादल, देर रात हुई हल्की बारिश, आज अधिकतम तापमान 26°C रहने का अनुमान
बरेली में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से मौसम का मिजाज बदल गया है। शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। बीच-बीच में धूप भी निकली, लेकिन तापमान में गिरावट के चलते दिन में भी ठंडक महसूस हुई। शनिवार तड़के भी हल्की बारिश हुई। शनिवार सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। कभी धूप निकल रही है तो कभी बादल छा रहे हैं। मौसम में आए इस बदलाव से दिन के तापमान में भी गिरावट आई है। 26 डिग्री रहेगा अधिकतम तापमान मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, शनिवार को बरेली में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। चक्रवाती तूफान के असर से दिन में भी मौसम ठंडा बना हुआ है। लोगों को दोपहर में भी गर्मी से राहत मिल रही है। गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के 31 अक्टूबर के पूर्वानुमान में बरेली को गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश की चेतावनी वाले क्षेत्र में शामिल किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। हवा के झोंकों की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User