सिगरेट लेने के विवाद में PAC दरोगा समेत 3 घायल:बाराबंकी में दरोगा के होंठ में लगे टांके, मेडिकल रिपोर्ट में अल्कोहल की पुष्टि
बाराबंकी में वन विभाग गेट के पास सिगरेट लेने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। शुक्रवार रात 11 बजे कहासुनी के बाद हुई मारपीट में पीएसी के दरोगा समेत तीन लोग घायल हो गए। दरोगा के होंठ पर चोट आई, जिसके बाद तीन टांके लगाने पड़े। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। मेडिकल जांच में दरोगा के शरीर में अल्कोहल की पुष्टि होने की बात भी सामने आई है। पान की गुमटी पर सिगरेट लेने के दौरान हुआ विवाद जानकारी के मुताबिक, नगर कोतवाली क्षेत्र में वन विभाग गेट के पास एक पान की गुमटी पर सिगरेट लेने के दौरान सरदार किरत और पीएसी दरोगा कोकब रसूल व उनके साथियों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि सरदार किरत ने रियाजुल उर्फ संटू (41), यासिर मलिक (39) और कोकब रसूल (40) के साथ मारपीट की। इसके बाद वह मौके से चला गया। दरोगा के होंठ पर आए तीन टांके कोकब रसूल 12वीं बटालियन पीएसी, फतेहपुर में दरोगा हैं। मारपीट में उनके होंठ पर गंभीर चोट आई, जिस पर तीन टांके लगाने पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। दूसरे पक्ष पर अनुराग वर्मा को पीटने का आरोप बताया जा रहा है कि सरदार किरत के जाने के बाद घायल पक्ष के लोगों ने शुक्लाई निवासी अनुराग वर्मा के साथ मारपीट की। आरोप है कि तीन लोग अनुराग को पीट रहे थे। इसी दौरान सिविल लाइन चौकी में तैनात सिपाही सौरभ मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। मेडिकल रिपोर्ट में अल्कोहल की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट में पीएसी दरोगा कोकब रसूल के शरीर में अल्कोहल की पुष्टि होने की बात सामने आई है। सिविल लाइन चौकी प्रभारी अनुराग पाठक ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)