8 बीघा जमीन के लिए भाई को मार डाला:बागपत में शव जलाया, गुमराह करने के लिए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई

Nov 15, 2026 - 22:48
0
8 बीघा जमीन के लिए भाई को मार डाला:बागपत में शव जलाया, गुमराह करने के लिए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई
बागपत की बड़ौत कोतवाली पुलिस ने मलकपुर गांव में बड़े भाई हरेंद्र की हत्या के आरोप में उसके छोटे भाई नरेंद्र और राज उज्जवल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, नरेंद्र ने जमीन हड़पने के लिए दो हिस्ट्रीशीटर और एक अन्य व्यक्ति की मदद से हत्या की साजिश रची थी। जमीन के लालच में रची हत्या की साजिश पुलिस के अनुसार, हरेंद्र शराब पीते थे। उन्होंने अपने हिस्से की 400 गज जमीन बावली गांव के एक व्यक्ति को बेच दी थी। इसके बाद नरेंद्र ने उनकी हत्या कर जमीन अपने नाम कराने की योजना बनाई। नरेंद्र ने अपने रिश्तेदार विपुल से जमीन मिलने पर उसे आधा-आधा बांटने की बात तय की थी। बाजार ले जाने के बहाने कार में बैठाया पुलिस के मुताबिक, 17 सितंबर को हरेंद्र को बाजार ले जाने की बात कहकर ब्रेजा कार में बैठाया गया। कार में दो हिस्ट्रीशीटर, राज उज्जवल और एक अज्ञात व्यक्ति भी मौजूद थे। आरोपियों ने कपड़े से गला दबाकर हरेंद्र की हत्या कर दी। इसके बाद शव को रमाला थाना क्षेत्र के एक श्मशान घाट पर ले जाकर पेट्रोल डालकर जला दिया। लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई नरेंद्र ने 21 सितंबर को बड़ौत कोतवाली में हरेंद्र के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस का कहना है कि उसने यह दिखाने की कोशिश की कि हरेंद्र कहीं चले गए हैं। दरोगा विपिन कुमार की अगुवाई में पुलिस ने नरेंद्र और राज उज्जवल को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल ब्रेजा कार बरामद हुई है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। सर्विलांस और फॉरेंसिक टीम ने की मदद एडिशनल एसपी ने रात 9:30 बजे मीडिया सेल के जरिए मामले की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, सर्विलांस टीम, फॉरेंसिक टीम और बड़ौत कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने में मदद की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User