IAS दिव्या मित्तल बरियाघाट पर छठ पूजा में शामिल हुईं:बोलीं- स्वच्छता और सामाजिक एकता का संदेश देता है छठ महापर्व
मिर्जापुर में जननीति भारत पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं IAS दिव्या मित्तल रविवार देर शाम छठ पूजा के अवसर पर नगर के बरियाघाट पहुंचीं। यहां उन्होंने व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान महिलाओं ने उनके साथ सेल्फी भी ली। दिव्या मित्तल ने व्रती महिलाओं के परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि छठ पूजा सूर्य उपासना के साथ प्रकृति के प्रति आस्था और कृतज्ञता प्रकट करने का पर्व है। यह महापर्व स्वच्छता, अनुशासन, समर्पण और सामाजिक एकता का संदेश देता है। घाटों की स्वच्छता बनाए रखने की अपील दिव्या मित्तल ने श्रद्धालुओं से अपील की कि छठ पूजा के दौरान गंगा घाटों और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। पूजा सामग्री निर्धारित स्थान पर रखें और घाटों की स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने पर्व को शांति, सद्भाव और आपसी सौहार्द के साथ मनाने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने के साथ समाज में आपसी मेलजोल और सहयोग की भावना बढ़ाते हैं। छठ महापर्व प्रकृति, पर्यावरण और सामूहिक जिम्मेदारी के प्रति भी जागरूक करता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)