पाखड़ का पेड़ काटने की रंजिश में चाचा-भतीजे पर हमला:चार लोगों पर लाठी-डंडों से पीटा, घटना सीसीटीवी में कैद

Nov 15, 2026 - 22:48
0
पाखड़ का पेड़ काटने की रंजिश में चाचा-भतीजे पर हमला:चार लोगों पर लाठी-डंडों से पीटा, घटना सीसीटीवी में कैद
रामपुर मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर टांडा थाना क्षेत्र के लोदीपुर नायक गांव में पाखड़ का पेड़ काटने की पुरानी रंजिश में 4 लोगों ने चाचा-भतीजे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सर्जिकल वार्ड में उनका इलाज चल रहा है। मारपीट की घटना गांव में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मजार के पास भतीजे को घेरकर पीटा घायलों ने रविवार रात करीब 10 बजे जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बताया कि गांव में पाखड़ का पेड़ काटने को लेकर पहले विवाद हुआ था। इसी रंजिश में रविवार सुबह करीब 9 बजे गांव के ही शमशाद, शाहबुद्दीन, दानिश और जाबिर ने 20 वर्षीय जाने आलम को गांव के पास मजार के निकट घेर लिया। इसके बाद चारों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। भतीजे को बचाने पहुंचे चाचा को भी पीटा भतीजे के साथ मारपीट की सूचना मिलने पर उसके चाचा छोटे हाजी (30) मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें भी निशाना बनाया और लाठी-डंडों से जमकर पीटा। दोनों को इतनी बेरहमी से पीटा गया कि वे मौके पर ही गिर पड़े। छोटे हाजी ने बताया कि हमलावरों ने सिर को छोड़कर शरीर के बाकी हिस्सों पर लाठियां बरसाईं। उनके एक कान से कम सुनाई दे रहा है और हाथ-पैर भी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। वहीं, जाने आलम ने बताया कि हमलावरों ने उन पर लगातार लाठियां बरसाईं। चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User