देवरिया में बाइक की टक्कर से छात्र की मौत:सड़क पार करते समय हुआ हादसा, इकलौते बेटे की मौत से मां बेसुध

Nov 15, 2026 - 23:20
0
देवरिया में बाइक की टक्कर से छात्र की मौत:सड़क पार करते समय हुआ हादसा, इकलौते बेटे की मौत से मां बेसुध
देवरिया के महुआडीह थाना क्षेत्र के धनौती राजडीहा गांव में रविवार रात बाइक की टक्कर से 13 वर्षीय छात्र सफीक की मौत हो गई। हादसा रात करीब 9 बजे हुआ, जब वह घर के सामने सड़क पार कर रहा था। गंभीर रूप से घायल सफीक को परिजन महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। धनौती राजडीहा गांव निवासी सफीक पुत्र शादीक अली गांव के ही एक विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था। रविवार रात करीब 9 बजे वह अपने घर के सामने सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम सफीक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही मां खलेपुन बेसुध हो गईं। परिजन और ग्रामीण उन्हें संभालते रहे। परिवार में बेटे की मौत से कोहराम मचा हुआ है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महुआडीह पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User