विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला:कासगंज में मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया
कासगंज के ढोलना थाना क्षेत्र के नगला मोती गांव में रविवार शाम करीब 7 बजे 24 वर्षीय विवाहिता का शव घर के अंदर खूंटी से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब तीन साल पहले प्रवेंद्र के साथ हुई थी। उसका एक साल का बेटा है, जिसका नाम डुग्गु है। खुशबू मूल रूप से गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के नगला मंशा गांव की रहने वाली थी। भाई ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप घटना की सूचना पर ढोलना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। खुशबू के भाई वीरेश कुमार ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। मायके पक्ष का कहना है कि दहेज की मांग को लेकर खुशबू को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। सीओ ने घटनास्थल का किया निरीक्षण थाना प्रभारी अवधेश भदौरिया ने घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। इसके बाद सीओ सिटी आंचल चौहान भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)