अहमदाबाद विमान हादसः शवों की पहचान के लिए होंगे 1,000 से अधिक DNA टेस्ट

दि राइजिंग न्यूज। अहमदाबाद। 12 जून, 2025 ।  गुजरात के अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे को लेकर देश भर में शोक की लहर है। गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को घटनास्थल का दौरा किया और मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि विमान में सवा लाख लीटर ईंधन था, जिसके चलते हादसा बेहद भीषण और विनाशकारी हो गया। उन्होंने कहा कि जितने यात्रियों के परिजन आएंगे, उनका डीएनए टेस्ट किया जाएगा ताकि शवों की सटीक पहचान की जा सके।

अहमदाबाद विमान हादसः शवों की पहचान के लिए  होंगे 1,000 से अधिक DNA टेस्ट
More than 1000 DNA tests will be done to identify the bodies

दि राइजिंग न्यूज। अहमदाबाद। 12 जून, 2025 । 

गुजरात के अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे को लेकर देश भर में शोक की लहर है। गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को घटनास्थल का दौरा किया और मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि विमान में सवा लाख लीटर ईंधन था, जिसके चलते हादसा बेहद भीषण और विनाशकारी हो गया। उन्होंने कहा कि जितने यात्रियों के परिजन आएंगे, उनका डीएनए टेस्ट किया जाएगा ताकि शवों की सटीक पहचान की जा सके।


शवों की पहचान के लिए बड़ा अभियान

अमित शाह ने कहा:

“विमान में अत्यधिक तापमान और ईंधन होने के कारण किसी को बचने का मौका नहीं मिला। घटनास्थल पर सभी शवों को बाहर निकाल लिया गया है। अब तक की जानकारी के अनुसार, 1,000 से अधिक DNA टेस्ट किए जाएंगे और सभी गुजरात में ही होंगे।”

उन्होंने बताया कि जैसे ही परिजन अहमदाबाद पहुंचेंगे, डीएनए सैंपलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।


हादसे की भयावहता और बचाव कार्य

  • हादसे के 10 मिनट के भीतर केंद्र सरकार को सूचना मिल गई थी।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं फोन कर हालात का जायजा लिया।

  • गुजरात सरकार, नागरिक उड्डयन मंत्रालय और गृह मंत्रालय ने मिलकर जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया।

  • एक यात्री के जीवित बचने की जानकारी है, अमित शाह ने उनसे मुलाकात भी की।


जांच और कार्रवाई

गृह मंत्री ने कहा कि:

“एविएशन डिपार्टमेंट ने जांच तेज़ कर दी है। नागरिक उड्डयन मंत्री के निर्देश पर तेजी से जांच चल रही है। हादसे को कोई टाल नहीं सकता, लेकिन हमारी ज़िम्मेदारी है कि सच्चाई सामने लाएं और पीड़ितों को न्याय दिलाएं।”

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद करेंगी


शोक और संवेदनाएं

अमित शाह ने सभी हताहतों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा:

“पूरा देश इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा है।”