आखिरी विकेट के रूप में गेंद थाला के दस्तानों में समा गई, क्या यह आखिरी थी ?

दि राइजिंग न्यूज। 25 मई, 2025 ।  चेन्नई भले ही इस आईपीएल सीजन की अंक तालिका में सबसे नीचे रही हो, लेकिन आखिरी मैच में उसने जो दिखाया – वो सिर्फ एक जीत नहीं थी, वो एक भावना थी, एक आखिरी सलाम था अपने फैंस और अपने ‘थाला’ एमएस धोनी के लिए।

आखिरी विकेट के रूप में गेंद थाला के दस्तानों में समा गई, क्या यह आखिरी थी ?
Chennai Super Kings made a place in the hearts of fans forever by winning their last league match

दि राइजिंग न्यूज। 25 मई, 2025 । 

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना आखिरी लीग मैच जीतकर फैंस के दिल में हमेशा के लिए जगह बना ली।

चेन्नई भले ही इस आईपीएल सीजन की अंक तालिका में सबसे नीचे रही हो, लेकिन आखिरी मैच में उसने जो दिखाया – वो सिर्फ एक जीत नहीं थी, वो एक भावना थी, एक आखिरी सलाम था अपने फैंस और अपने ‘थाला’ एमएस धोनी के लिए।

स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था। हर चेहरा धोनी को एक और बार बल्लेबाजी करते देखने के लिए बेताब था। लेकिन बदकिस्मती से धोनी की बैटिंग नहीं आई। हालांकि फील्ड पर धोनी का होना दिखाई दिया और यही कारण रहा कि चेन्नई नेे गुजरात को एक बड़े अन्तर से हरा दिया। हर फील्ड मूवमेंट, हर मुस्कान… ऐसा लग रहा था कि वक़्त थम गया है। और जब आखिरी गेंद पड़ी और जीटी के आखिरी विकेट ने धानी के हाथों में दम तोड़ा और चेन्नई जीत गई — स्टेडियम तालियों से गूंज उठा, लेकिन आंखों में नमी भी थी।

क्या ये धोनी का आखिरी मैच था?

इस सवाल का जवाब शायद खुद धोनी के पास भी न हो, लेकिन उनके हावभाव, मैदान पर दर्शकों की ओर हाथ हिलाना, डगआउट में खिलाड़ियों से गले मिलना — सब कुछ कुछ कह रहा था... शायद अब बस इतना ही।

‘थाला’ सिर्फ एक कप्तान नहीं थे। वे उम्मीद थे, संयम थे, रणनीति थे, और सबसे बढ़कर – भावनाओं के प्रतीक।

चेन्नई की इस जीत से कोई अंक तालिका नहीं बदलेगी, कोई प्लेऑफ का टिकट नहीं मिलेगा, लेकिन इस जीत ने जो किया — वो शायद सबसे बड़ा पुरस्कार है। एक प्यारा सा अलविदा, एक भावनात्मक विदाई

धोनी के चेहरे पर एक सुकून था, और फैंस के चेहरों पर एक प्रार्थना —
"थाला, और एक साल… बस एक और साल…!"

मैच के बाद क्या बोले धोनी

मैच के बाद धोनी ने कहा, 'मेरे पास फैसला करने के लिए 4-5 महीने हैं। कोई जल्दी नहीं है कि क्या करना है। हर साल शरीर को फिट रखने में 50% ज़्यादा मेहनत लगती है। यह क्रिकेट का सर्वोच्च स्तर है। अगर खिलाड़ी प्रदर्शन के आधार पर संन्यास लेने लगें, तो कई तो 22 की उम्र में ही संन्यास ले लेंगे। ज़रूरी यह है कि आपके अंदर कितनी भूख है, आप कितने फिट हैं और टीम के लिए कितना योगदान दे सकते हैं। और क्या टीम को आपकी ज़रूरत है. मेरे पास पर्याप्त समय है. मैं रांची वापस जाऊंगा, लंबे समय से घर नहीं गया हूं। कुछ बाइक राइड्स का आनंद लूंगा फिर दो-तीन महीने बाद फैसला करूंगा.' धोनी ने आगे कहा, 'मैं यह नहीं कह रहा हूं कि मैं अब खत्म हो गया हूं और ये भी नहीं कह रहा कि मैं वापसी करूंगा. मेरे पास समय की सुविधा है.'।