UP में आयकर विभाग का विवाद: असिस्टेंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा ने IRS अधिकारी गौरव गर्ग पर किया हमला पेपर वेट से दी गंभीर चोटें

दि राइजिंग न्यूज। लखनऊ। 29 मई, 2025 ।  उत्तर प्रदेश की राजधानी में आयकर विभाग के कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब काशीपुर में तैनात असिस्टेंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा ने विभागीय जांच के दौरान IRS अधिकारी गौरव गर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गर्ग को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है और एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

UP में आयकर विभाग का विवाद: असिस्टेंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा ने IRS अधिकारी गौरव गर्ग पर किया हमला पेपर वेट से दी गंभीर चोटें
Assistant Commissioner Yogendra Mishra attacked IRS officer Gaurav Garg, gave serious injuries with a paper weight

दि राइजिंग न्यूज। लखनऊ। 29 मई, 2025 । 

उत्तर प्रदेश की राजधानी में आयकर विभाग के कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब काशीपुर में तैनात असिस्टेंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा ने विभागीय जांच के दौरान IRS अधिकारी गौरव गर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गर्ग को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है और एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।


क्या है मामला?

सूत्रों के अनुसार, लखनऊ स्थित आयकर विभाग के दफ्तर में बुधवार को एक गोपनीय विभागीय जांच के लिए गौरव गर्ग ने योगेंद्र मिश्रा को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजकर बुलाया था। पूछताछ के दौरान दोनों अधिकारियों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो बाद में मारपीट में तब्दील हो गई।

गौरव गर्ग के मुताबिक, वह अपने कार्यालय में लौटे ही थे कि योगेंद्र मिश्रा अचानक पीछे से आए और पेपर वेट से सिर पर वार कर दिया। इसके बाद पास ही रखे कांच के टुकड़े से भी हमला किया गया। घायल अवस्था में गर्ग को तत्काल अस्पताल ले जाया गया।


पहले से विवादों में रहे हैं योगेंद्र मिश्रा

2014 बैच के अधिकारी योगेंद्र मिश्रा पर पहले से ही कई विभागीय जांचें चल रही हैं। उन पर आचरणहीन व्यवहार, कानपुर क्रिकेट विवाद, फर्जी चैटिंग, और धमकी देने जैसे आरोप लग चुके हैं। विभाग के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि मिश्रा का स्वभाव पहले से ही आक्रामक रहा है।


कानूनी कार्रवाई शुरू, FIR दर्ज होने की प्रक्रिया में

गौरव गर्ग के बयान के आधार पर लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज की जा रही है। पुलिस ने योगेंद्र मिश्रा के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज करने की तैयारी की है। इस मामले ने आयकर विभाग के भीतर कार्यप्रणाली और सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

गौरव गर्ग की पत्नी रवीना त्यागी, एक सीनियर आईपीएस अधिकारी हैं, जो पहले लखनऊ में तैनात रह चुकी हैं।


एक प्रतिष्ठित केंद्रीय सेवा में कार्यरत दो वरिष्ठ अधिकारियों के बीच हुई यह घटना न केवल कानूनी प्रक्रिया की मर्यादा को ध्वस्त करती है, बल्कि विभागीय प्रणाली की पारदर्शिता और अनुशासन पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। यह मामला केवल व्यक्तिगत टकराव नहीं, बल्कि संस्थागत गरिमा के लिए खतरे की घंटी है।