भारत ने 24 एयरपोर्ट्स 15 मई तक किए बंद, भारत-पाक तनाव के बीच बड़ा फैसला

दि राइजिंग न्यूज। नई दिल्ली। 9 मई 2025 ।  भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने सुरक्षा कारणों से देश के 24 एयरपोर्ट्स पर घरेलू उड़ानों की आवाजाही पर रोक को बढ़ाकर अब 15 मई सुबह 5:29 बजे तक कर दिया है।

भारत ने 24 एयरपोर्ट्स 15 मई तक किए बंद, भारत-पाक तनाव के बीच बड़ा फैसला

दि राइजिंग न्यूज। नई दिल्ली। 9 मई 2025 । 

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने सुरक्षा कारणों से देश के 24 एयरपोर्ट्स पर घरेलू उड़ानों की आवाजाही पर रोक को बढ़ाकर अब 15 मई सुबह 5:29 बजे तक कर दिया है।

मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह निर्णय सीमा पर बढ़ते खतरे और संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इन हवाई अड्डों पर सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह हाई अलर्ट पर रखा गया है।


बंद किए गए एयरपोर्ट्स की सूची

पंजाब:

अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, हलवाड़ा, पठानकोट

हिमाचल प्रदेश:

भुंतर, शिमला, कांगड़ा-गग्गल

केंद्र शासित प्रदेश:

चंडीगढ़, श्रीनगर, जम्मू, लेह

राजस्थान:

जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, किशनगढ़

गुजरात:

मुंद्रा, जामनगर, हीरासर, पोरबंदर, केशोद, कांडला, भुज


एयरलाइनों की प्रतिक्रिया और यात्रियों के लिए दिशानिर्देश

Air India और IndiGo जैसी प्रमुख एयरलाइनों ने कई उड़ानें रद्द कर दी हैं। इंडिगो ने यात्रियों को फ्लाइट स्टेटस चेक करने, टिकट पुनः बुक करने या रिफंड प्राप्त करने के लिए लिंक उपलब्ध कराए हैं।

एयरलाइंस ने यात्रियों से कम से कम 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने की अपील की है। इसके अलावा:

  • चेक-इन प्रक्रिया प्रस्थान से 75 मिनट पहले बंद कर दी जाएगी।

  • सेकेंडरी लैडर पॉइंट चेक (SLPC) अनिवार्य किया गया है।

  • विज़िटर एंट्री पूरी तरह बंद है।

  • एयर मार्शल्स की तैनाती बढ़ा दी गई है।


यह निर्णय उस वक्त लिया गया है जब भारतीय सेना ने हाल ही में पाकिस्तान और POK में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए। इसके बाद पाकिस्तान की ओर से जम्मू, पंजाब और राजस्थान में ड्रोन और मिसाइल हमले किए गए थे। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए NOTAM (Notice to Airmen) भी जारी किया गया है।


स्थिति पर नजर

भारत सरकार हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए है। हवाई अड्डों और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट पर हैं। यात्रियों को बार-बार यात्रा से पहले एयरलाइंस की वेबसाइट देखने की सलाह दी जा रही है।