महाराष्ट्र: छगन भुजबल की फिर से कैबिनेट में एंट्री, जानिए उनके राजनीतिक सफर की कहानी
दि राइजिंग न्यूज। मुंबई । 20 मई 2025 । महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार ने आज एक और बड़ा राजनीतिक कदम उठाया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने मंत्री पद की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार मौजूद रहे।
दि राइजिंग न्यूज। मुंबई । 20 मई 2025 ।
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार ने आज एक और बड़ा राजनीतिक कदम उठाया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने मंत्री पद की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार मौजूद रहे।
यह शपथग्रहण उस समय हुआ है जब एनसीपी (अजित गुट) में लंबे समय से नाराज चल रहे भुजबल को मंत्रिमंडल में शामिल कर, महायुति सरकार ने दलित-ओबीसी वोटबैंक को साधने की रणनीति अपनाई है।
कौन हैं छगन भुजबल?
-
भुजबल का जन्म 15 अक्टूबर 1947 को हुआ।
-
वे नासिक जिले के येवला से विधायक हैं।
-
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सब्जी बेचकर की थी।
-
इंजीनियरिंग में डिप्लोमा धारक भुजबल ने राजनीति में कदम 1960 के दशक में शिवसेना के जरिए रखा।
-
1991 में शिवसेना से अलग होकर कांग्रेस में शामिल हुए, बाद में 1999 में शरद पवार के साथ एनसीपी में चले गए।
-
वे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री, गृहमंत्री और कई अन्य मंत्रालयों का कार्यभार संभाल चुके हैं।
-
2016 में मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल गए, 2 साल बाद बेल मिली।
-
2024 में मंत्रिमंडल से बाहर रहने पर नाराज थे, अब पुनः एंट्री मिली है।