PET परीक्षा का आज आखिरी दिन:49 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में हो रहा पेपर, 45,552 अभ्यर्थी होंगे शामिल
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 का आज आखिरी दिन है। आगरा में 49 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में कुल 45,552 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पहली पाली की परीक्षा के लिए सुबह 8:30 बजे से अभ्यर्थियों को केंद्रों पर प्रवेश देना शुरू कर दिया गया। सघन चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। पहली पाली में 22,776 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। दूसरी पाली में भी 22,776 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस तरह आज दोनों पालियों में कुल 45,552 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर प्रतिबंध है। परीक्षा की निगरानी के लिए 49 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 49 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)