सीतापुर में श्रद्धा से मना करवा चौथ:बादलों के बीच 10 मिनट दिखा चांद, महिलाओं ने अर्घ्य देकर खोला व्रत

Oct 30, 2026 - 09:18
0
सीतापुर में श्रद्धा से मना करवा चौथ:बादलों के बीच 10 मिनट दिखा चांद, महिलाओं ने अर्घ्य देकर खोला व्रत
सीतापुर जिले में गुरुवार को करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना को लेकर पूरे दिन निर्जला व्रत रखा। शाम होते ही महिलाओं ने सोलह श्रंगार कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और चंद्रमा के उदय होने का बेसब्री से इंतजार किया। रात में चंद्रमा के दर्शन होते ही महिलाओं ने अर्घ्य देकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की और पति के हाथों पानी पीकर व्रत का पारण किया। हालांकि आसमान में बादल छाए रहने के कारण चंद्रमा की झलक महज 10 मिनट ही दिखाई दी। इसके बाद चंद्रमा बादलों में ओझल हो गया। ऐसे में कई महिलाओं को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा और कुछ ने मोबाइल में चंद्रमा की तस्वीर देखकर व्रत खोला।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User