त्योहार स्पेशल ट्रेनों में 15 नवंबर तक सीटें खाली:बस्ती और आसपास के जिलों के यात्रियों को राहत, पूर्वोत्तर रेलवे ने विवरण जारी किया

Oct 30, 2026 - 09:36
0
त्योहार स्पेशल ट्रेनों में 15 नवंबर तक सीटें खाली:बस्ती और आसपास के जिलों के यात्रियों को राहत, पूर्वोत्तर रेलवे ने  विवरण जारी किया
त्योहारों के दौरान दूसरे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। बस्ती और आसपास के जिलों से दिल्ली, मुंबई, पुणे, जोधपुर समेत कई शहरों के लिए चलने वाली त्योहार स्पेशल ट्रेनों में 15 नवंबर तक सीटें उपलब्ध हैं। पूर्वोत्तर रेलवे ने 29 अक्टूबर की शाम तक की आरक्षण स्थिति जारी की है। रेलवे के मुताबिक, 05101 गोरखपुर-शकूरबस्ती त्योहार स्पेशल ट्रेन में 1 नवंबर को एसी प्रथम श्रेणी की 18, एसी द्वितीय की 74 और एसी तृतीय की 523 बर्थ खाली हैं। वहीं, 8 नवंबर को इसी ट्रेन में एसी प्रथम श्रेणी की 18, एसी द्वितीय की 78, एसी तृतीय की 542 और स्लीपर की 185 बर्थ उपलब्ध हैं। जोधपुर और सियालदह जाने वाली ट्रेनों में भी जगह 04830 गोरखपुर-जोधपुर स्पेशल ट्रेन में 30 अक्टूबर को एसी द्वितीय श्रेणी की 42 और एसी तृतीय की 121 बर्थ खाली हैं। 6 नवंबर को इस ट्रेन में स्लीपर श्रेणी की 300 बर्थ उपलब्ध हैं। गोरखपुर-सियालदह स्पेशल ट्रेन में 30 अक्टूबर को एसी तृतीय की 109 और स्लीपर की 184 बर्थ खाली हैं। वहीं, गोरखपुर-डिब्रूगढ़ ट्रेन में 5 नवंबर को एसी तृतीय की 217 और स्लीपर की 369 बर्थ उपलब्ध हैं। छपरा, बनारस और मऊ से चलने वाली ट्रेनों में भी सीटें इसके अलावा छपरा-आनंद विहार, छपरा-पठानकोट, छपरा-सूरत, बनारस-मुंबई, मऊ-मुंबई और गाजीपुर सिटी-पुणे समेत अन्य त्योहार स्पेशल ट्रेनों में भी अलग-अलग तारीखों पर सीटें खाली हैं। इन ट्रेनों से यात्री अपनी जरूरत के अनुसार यात्रा की योजना बना सकते हैं। रेलवे ने पहले से आरक्षण कराने की अपील की रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से उपलब्ध बर्थ के अनुसार पहले से आरक्षण कराने की अपील की है। रेलवे की ओर से जारी सीटों की जानकारी 29 अक्टूबर की शाम तक की है। आरक्षण होने के साथ सीटों की उपलब्धता में बदलाव संभव है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User