कमाई के रुपये मांगने पर दंपती को पीटा:सिद्धार्थनगर में तीन भाइयों और एक महिला के खिलाफ केस दर्ज
सिद्धार्थनगर में इटवा थाना क्षेत्र के गंगवार बुजुर्ग गांव में कमाई के रुपये को लेकर विवाद हो गया। पंकज पाठक ने अपने तीन भाइयों और एक महिला पर घर में घुसकर उन्हें और उनकी पत्नी को लाठी-डंडों से पीटने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंकज पाठक के मुताबिक, 27 अक्टूबर की शाम करीब 6:30 बजे कमाई के रुपये देने की बात पर उनके भाई नीरज पाठक, अमित पाठक और आदर्श पाठक से विवाद हुआ। इस दौरान नीरज की पत्नी सुमन भी मौजूद थीं। घर में घुसकर दंपती को पीटने का आरोप आरोप है कि चारों लोग घर में घुस आए और पंकज तथा उनकी पत्नी राधिका को लाठी-डंडों से पीटा। मारपीट में दोनों को चोटें आईं। पंकज ने आरोपियों पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। गाड़ी और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाने की शिकायत पंकज की शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी और अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद उन्होंने इटवा थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज पुलिस ने 29 अक्टूबर को नीरज, अमित, आदर्श और सुमन के खिलाफ मारपीट, धमकी देने और घर में घुसकर हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)