आगरा में 6 दिन बाद भी नहीं भरा गहरा गड्ढा:लोग बोले- अधिकारी दे रहे आश्वासन, बड़े हादसे का कर रहे इंतजार
आगरा पालीवाल पार्क पर शनिवार 24 अक्टूबर को पानी की पाइन लाइन फटने से सड़क घंस गई थी। सड़क धंसने से मौके पर 15 फीट लंबा और 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया था। जलकल विभाग के द्वारा पानी लाइन को तो ठीक कर दिया। लेकिन 6 दिन बीत जाने के बाद अभी तक गहरे गड्ढे को नहीं भरा जा सका है। जिसमें नगर निगम की साफ लापरवाही देखी जा सकती है। गड्ढे से 500 मीटर की दूरी पर ही तीन स्कूल हैं। जिस सड़क पर गड्ढा हो रहा है, उससे 50 कदम पर ही आगरा यूनिवर्सिटी है। जहां से हजारों छात्रों का निकलना रहता है। इसके अलावा यहां सुबह लोग टहलने के लिए भी आते है। अगर कोई बड़ा हादसा हो गया तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। लोगों का कहना है कि नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही के चलते अभी तक गड्ढे को नहीं भरा गया है। जिला प्रशासन बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। स्कूल की छूट्टी के बाद बच्चे इसी रास्ते से निकलते है। पास में यूनिवर्सिटी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं है। कई जगह पर तो बैरिकेडिंग की जगह पेड लगा दिए है। सुबह 5 बजे लोगों का टहलना शुरू हो जाता है। अगर किसी को पता नहीं चला और गड्ढे में गिर जाएगा। कई बार शिकायत कर दी है। अधिकारी आश्वासन दे कर चले जाते है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)