एमिटी विश्वविद्यालय में डिजाइन फेस्टिवल:बेकार कपड़ों से बनाए डिजाइनर परिधान, छात्र-छात्राओं ने किया शानदार रैंप वॉक
एमिटी विश्वविद्यालय के लखनऊ परिसर में एमिटी स्कूल ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एएसएफटी) और एमिटी स्कूल ऑफ फाइन आर्ट्स (एएसएफए) की ओर से सात दिवसीय ‘डिजाइन फेस्टिवल-2026’ का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक चलेगा। इसमें विद्यार्थियों के लिए रचनात्मक और कौशल आधारित कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रो. (डॉ.) कुमकुम रे, प्रो. (डॉ.) मंजू अग्रवाल और प्रो. (डॉ.) पूजा वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान फैशन डिजाइन के तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने रैंप वॉक किया। उन्होंने बेकार कपड़ों के पुनः उपयोग से तैयार किए गए डिजाइनर परिधानों का प्रदर्शन किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)