संभल में मतदाता सूची विशेष कैंप:मदरसा जिया-उल-उलूम में शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे बीएलओ

Oct 24, 2026 - 11:33
0
संभल में मतदाता सूची विशेष कैंप:मदरसा जिया-उल-उलूम में शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे बीएलओ
संभल में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शनिवार, 24 अक्टूबर को सराय तरीन के बारादरी स्थित मोती मस्जिद के मदरसा जिया-उल-उलूम में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष कैंप लगाया जा रहा है। कैंप सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इसमें सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहेंगे। जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में नहीं है और 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वा सकते हैं। कैंप में फॉर्म और हेल्प डेस्क की सुविधा रहेगी। आवेदकों को पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, मोबाइल नंबर, जन्म व निवास प्रमाणपत्र की स्वप्रमाणित छायाप्रति और उपलब्ध होने पर परिवार के सदस्य के वोटर आईडी नंबर के साथ पहुंचना होगा। बीएलओ ने पात्र लोगों से कैंप में पहुंचने की अपील की है। फॉर्म-6 ऑनलाइन भी भरा जा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User