आगरा में आकाश आनंद की आज जनसभा:बसपा दलित वोटर को साधेगी, एत्मादपुर सीट पर प्रत्याशी की घोषणा होगी
दलितों की राजधानी कहे जाने वाले आगरा में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले दलित राजनीति फिर गरमाने लगी है। कभी बसपा का मजबूत गढ़ रहे आगरा में पार्टी अपनी खोई हुई सियासी जमीन वापस पाने की तैयारी में जुट गई है। इसी के तहत आज एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में बसपा की जनसभा होने जा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में एत्मादपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी की घोषणा भी होगी। बसपा इस जनसभा के जरिए आगरा में अपने परंपरागत दलित वोट बैंक को दोबारा एकजुट करने और संगठन को चुनावी मोड में लाने का संदेश देना चाहती है। आगरा की 9 विधानसभा सीटों पर बसपा की कभी मजबूत पकड़ रही है। 2007 और 2012 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 6-6 सीटों पर जीतकर अपना झंडा बुलंद किया था। मगर, 2017 में भाजपा ने सभी 9 सीटें जीतकर बसपा का सफाया कर दिया। 2022 में भी बसपा अपना खाता नहीं खोल सकी। आगरा की राजनीति में अहम हैं दलित वोट आगरा की राजनीति में दलित मतदाताओं की अहम भूमिका रही है। जिले की आबादी में अनुसूचित जाति की हिस्सेदारी करीब 21 प्रतिशत बताई जाती है। जाटव समाज बसपा का परंपरागत आधार रहा है। यही वजह है कि कांशीराम और मायावती की राजनीति के विस्तार में आगरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एत्मादपुर से प्रत्याशी की होगी घोषणा अब पार्टी 2027 के चुनाव से पहले उसी राजनीतिक आधार को फिर मजबूत करने की कोशिश कर रही है। एत्मादपुर में प्रत्याशी की पहले घोषणा इसी रणनीति का हिस्सा है। पार्टी चाहती है कि उम्मीदवार को चुनाव से पहले पर्याप्त समय मिले और वह गांवों, कस्बों और बूथ स्तर तक अपनी पकड़ बना सके। बसपा इस सीट पर सर्वेश बघेल को प्रत्याशी घोषित करेगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सर्वेश बघेल ने भी आकाश आनंद की जनसभा के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी खेरागढ़ सीट से नीरज रावत को पहले ही प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। पिछले चुनावों में यूपी में बसपा की स्थिति पुराने चुनावी आंकड़े बताते हैं आगरा में बसपा की ताकत 2027 से पहले बसपा के सामने तीन बड़ी चुनौतियां दूसरे दलों से मुकाबला भाजपा के मजबूत संगठन के साथ सपा और आजाद समाज पार्टी की दलित मतदाताओं के बीच बढ़ती राजनीतिक सक्रियता का मुकाबला करना। बसपा इस जनसभा के जरिए एक साथ कई सियासी संदेश देने की तैयारी में है। पहला, चुनाव से काफी पहले प्रत्याशी घोषित कर उसे क्षेत्र में काम करने का मौका देना। दूसरा, संगठन के कार्यकर्ताओं और बूथ स्तर के पदाधिकारियों को सक्रिय करना। तीसरा, एत्मादपुर सहित आगरा की अन्य विधानसभा सीटों पर पार्टी के परंपरागत वोट बैंक को फिर से मजबूत करना। आकाश आनंद की मौजूदगी को बसपा के युवा नेतृत्व और आगामी चुनाव की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी की कोशिश है कि प्रत्याशी की घोषणा के साथ ही क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां शुरू हो जाएं और उम्मीदवार गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क कर सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)