आगरा में तमंचे के बट से युवक का सिर फोड़ा:घर में ले जाकर पीटा, फिर वीडियो वायरल की, पुलिस जांच में जुटी
आगरा में नाबालिग के साथ बेरहमी से मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित नाबालिग ने शिव चौहान, सूरज चौहान सहित उनकी माता, पत्नी और बहन पर घर में ले जाकर पीटने का आरोप लगाया है। आरोप है कि मारपीट के दौरान तमंचे की बट से उसका सिर फोड़ दिया गया। नाबालिग के सिर, पैर और कमर में चोट के निशान है। पीड़ित ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि आरोपी उसे जबरन घर के अंदर ले गए। आरोप है कि घर के अंदर ले जाकर सभी ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान वह चीखता-चिल्लाता रहा, लेकिन किसी ने उसे नहीं बचाया। पीड़ित का कहना है कि तमंचे की बट मारने से उसका सिर फट गया और खून बहने लगा। पैर और कमर में भी गंभीर चोट आई है।आरोप है कि आरोपियों ने मारपीट का वीडियो भी बनाया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में नाबालिग के साथ मारपीट करते हुए कुछ लोग नजर आ रहे हैं। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और पीड़ित के आरोपों की जांच की जा रही है। वीडियो की सत्यता की पुष्टि और मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)