प्रेमिका से शादी की जिद में टावर पर चढ़ा युवक:देवरिया में दो घंटे की मशक्कत के बाद उतरा, थाने में पूछताछ

Nov 23, 2026 - 11:17
0
प्रेमिका से शादी की जिद में टावर पर चढ़ा युवक:देवरिया में दो घंटे की मशक्कत के बाद उतरा, थाने में पूछताछ
देवरिया के लार थाना क्षेत्र में प्रेमिका से शादी की जिद में एक युवक सोमवार सुबह सात बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसे टावर पर देखकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब दो घंटे बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद उसे थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की गई। युवती से शादी करना चाहता था मनीष युवक की पहचान भाटपाररानी थाना क्षेत्र के पकड़ी मल्ल गांव रहने वाले मनीष कुमार (24), पुत्र हारिकिशुन के रूप में हुई है। बताया गया कि मनीष का लार थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से प्रेम संबंध है। वह उससे शादी करना चाहता था। दो घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतारा जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब सात बजे मनीष रक्शा गांव पहुंचा और वहां मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसे टावर पर देखकर ग्रामीण मौके पर जुटने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मनीष से बातचीत कर उसे नीचे उतारने की कोशिश की। करीब दो घंटे बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई। हल्का दरोगा विकास मिश्रा ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User