भाई ने बहन की हत्या का आरोप लगाया:पीलीभीत में 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, शव रात में दफनाने का भी आरोप
पीलीभीत में युवती की मौत के मामले में उसके भाई की शिकायत पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। परिजनों का आरोप है कि युवती की हत्या करने के बाद आरोपियों ने रात करीब 12 बजे शव दफना दिया। उन्हें घटना की जानकारी तक नहीं दी गई और न ही शव दफनाने के लिए सहमति ली गई। सुनगढ़ी पुलिस ने रविवार रात करीब 8 बजे केस दर्ज किया। जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के भाई ने गौनेरीदान गांव के एक युवक और उसके साथ रहने वाले लोगों पर उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मौत की सही वजह पता करने के लिए बिसरा सुरक्षित रखा गया है। युवक पर युवती को प्रेमजाल में फंसाने का आरोप युवती के भाई ने सुनगढ़ी थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया कि गौनेरीदान गांव का इरशाद उसे प्रेमजाल में फंसाकर अपने साथ रखता था। युवती जब भी परिजनों से मिलती थी, तो इरशाद और उसके साथ रहने वाले लोगों की ओर से उत्पीड़न किए जाने की बात बताती थी। 24 अक्टूबर को हत्या करने का आरोप शिकायत के मुताबिक, 24 अक्टूबर 2026 को इरशाद और उसके भाई सज्जाद ने युवती की हत्या कर दी। भाई का आरोप है कि वारदात को छिपाने के लिए आरोपियों के परिजनों और अन्य लोगों ने रात करीब 12 बजे शव दफना दिया। 11 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा युवती के भाई की शिकायत पर पुलिस ने इरशाद और सज्जाद समेत 11 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत में अहमद मियां, मोहम्मद एहसान, मोहम्मद उस्मान, आसफाक, मुख्त्यार, अफजाल, सज्जाद अहमद, वहीद अहमद और इकबाल अहमद के नाम भी शामिल हैं। पोस्टमार्टम के बाद बिसरा सुरक्षित रखा सुनगढ़ी के प्रभारी निरीक्षक नरेश त्यागी ने बताया कि युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मौत का सही कारण पता करने के लिए बिसरा सुरक्षित रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)