आगरा में दो दिन गैस सप्लाई ठप:सिकंदरा पाइपलाइन की मरम्मत के चलते घरों, 5 CNG स्टेशनों और 130 इंडस्ट्रीज में नहीं मिलेगी गैस

Oct 26, 2026 - 19:07
0
आगरा में दो दिन गैस सप्लाई ठप:सिकंदरा पाइपलाइन की मरम्मत के चलते घरों, 5 CNG स्टेशनों और 130 इंडस्ट्रीज में नहीं मिलेगी गैस
आगरा शहर में दो दिन तक गैस की आपूर्ति ठप रहेगी। सिकंदरा में गैस पाइपलाइन की मरम्मत का काम होना है, जिसके चलते घरों से लेकर इंडस्ट्री और CNG स्टेशनों तक गैस नहीं मिलेगी। गेल गैस के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे पहले से ही तैयारी कर लें। गेल गैस के अधिकारी ओमवीर सिंह ने बताया कि 27 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से 28 अक्टूबर शाम 5 बजे तक पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य चलेगा। इस दौरान पूरे शहर में गेल गैस की आपूर्ति बंद रहेगी। जानकारी के अनुसार इस शटडाउन से सबसे ज्यादा असर घरेलू PNG उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। जिन घरों में पाइपलाइन से गैस आती है, वहां दो दिन तक चूल्हा नहीं जल सकेगा। इसके अलावा गेल गैस के 5 CNG स्टेशन भी प्रभावित रहेंगे। इनमें बोदला, जीवनी मंडी, सिकंदरा मंडी, होली पब्लिक और प्रभा हॉस्पिटल के पास स्थित स्टेशन शामिल हैं। इन स्टेशनों पर CNG नहीं मिलने से ऑटो और निजी वाहनों को परेशानी हो सकती है। इतना ही नहीं, गैस योजना का लाभ ले रही करीब 130 इंडस्ट्रीज में भी इस दौरान गैस की सप्लाई बंद रहेगी। इससे उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका है।प्रशासन ने बताया कि सिकंदरा स्थित मुख्य पाइपलाइन में लीकेज और मेंटेनेंस का काम लंबे समय से पेंडिंग था। सुरक्षा कारणों से इसे बंद कर मरम्मत करना जरूरी हो गया था। काम पूरा होते ही 28 अक्टूबर शाम से सप्लाई को चरणबद्ध तरीके से बहाल कर दिया जाएगा। गेल गैस ने लोगों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पहले से कर लें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User