यूपी MLC चुनाव के आब्जर्वर IAS अभय सिंह को हटाया:भाजपा के बागी देवेंद्र सिंह ने शिकायत की थी; आगरा में 6 अधिकारी सस्पेंड

Oct 26, 2026 - 20:12
0
यूपी MLC चुनाव के आब्जर्वर IAS अभय सिंह को हटाया:भाजपा के बागी देवेंद्र सिंह ने शिकायत की थी; आगरा में 6 अधिकारी सस्पेंड
यूपी में विधान परिषद (MLC) चुनाव की मतगणना से पहले चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। गोरखपुर-फैजाबाद MLC क्षेत्र के चुनाव पर्यवेक्षक IAS अभय सिंह को हटा दिया है। उनकी जगह 2009 बैच के IAS अधिकारी प्रकाश बिंदु को मतगणना का नया पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। भाजपा के बागी MLC देवेंद्र प्रताप सिंह ने अभय सिंह की नियुक्ति को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की थी। उन्होंने अवैध खनन मामले में CBI की छापेमारी और अभय सिंह के आवास से नकदी बरामद होने से जुड़े मुद्दे उठाए थे। शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने यह बदलाव किया है। आगरा में चुनाव में लापरवाही पर दो सेक्टर मजिस्ट्रेट और दो इंस्पेक्टर समेत 6 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रकाश बिंदु को तत्काल गोरखपुर पहुंचने और मंगलवार से शुरू हो रही एमएलसी चुनावों की मतगणना की निगरानी के निर्देश दिए हैं। देवेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को ईमेल/शिकायती पत्र भेजकर IAS अभय सिंह को तत्काल हटाने की मांग की थी। विवादों में रह चुके हैं अभय सिंह 2019 में अवैध खनन से जुड़े मामले में अभय सिंह के खिलाफ CBI ने FIR दर्ज की थी। तब वे बुलंदशहर के जिलाधिकारी थे। उस समय सीबीआई ने जिलाधिकारी के आवास से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की थी। यही वजह थी कि खुद भाजपा के एमएलसी और बागी देवेंद्र प्रताप सिंह ने अभय सिंह की नियुक्ति की निष्पक्षता पर सवाल उठाया था। उन्होंने आयोग से शिकायत की थी कि ऐसे विवादित अधिकारी को संवेदनशील शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का पर्यवेक्षक बनाने से मतगणना में धांधली की आशंका है। आगरा में तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी मिली उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा मंडल शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में द्विवार्षिक चुनाव के दौरान मतदान केंद्र संख्या 20, 21 और 26 पर गड़बड़ी पाए जाने के बाद सेक्टर मजिस्ट्रेट ओपी चक और विशाल राठौर, क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर हरिशरण सिंह व पुरुषोत्तम पाल (सेक्टर पुलिस अधिकारी) और एतमादुद्दौला पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार व एकता पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर सुमित त्यागी को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा, मतदान केंद्र संख्या 21 और 26 पर तीन प्रोसीडिंग आफिसर और दो पोलिंग आफिसर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। खबर अपडेट हो रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User