आगरा में जज पर हमला करने वाला BSF जवान गिरफ्तार:साथियों को बुलाकर की थी मारपीट, पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी

Oct 28, 2026 - 18:17
0
आगरा में जज पर हमला करने वाला BSF जवान गिरफ्तार:साथियों को बुलाकर की थी मारपीट, पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी
आगरा में अलीगढ़ के अपर जिला जज (ADJ) पर हमला करने वाले BSF जवान को खंदौली पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके साथ आए अन्य हमलावरों के बारे में जानकारी जुटा रही है। जज की कार में टक्कर के बाद 30-40 लोगों को बुलाया घटना 24 अक्टूबर की है। अलीगढ़ कोर्ट संख्या-5 में तैनात ADJ गुलाम मुस्तफा अपने परिवार के साथ कार से लखनऊ जा रहे थे। कार में उनके पिता अली मुस्तफा, मां और सरकारी गनर भी थे। यमुना एक्सप्रेस-वे से खंदौली इंटरचेंज उतरकर वे आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर पहुंचे। मई चौराहे पर जवाहर इंटर कॉलेज के सामने बाइक सवार भूपेंद्र ने उनकी कार में टक्कर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। जज ने कार रुकवाकर बाइक सवार को सही से चलाने की नसीहत दी। आरोप है कि बाइक सवार ने गाली-गलौज शुरू कर दी और खुद को गोविंदपुर निवासी BSF जवान भूपेंद्र बताया। इसके बाद उसने फोन कर 30-40 लोगों को मौके पर बुला लिया। जज के पिता और गनर से मारपीट, कार का शीशा तोड़ा भीड़ ने जज के पिता और गनर के साथ मारपीट की। इसमें जज के पिता की नाक और दोनों हाथों की कलाई में चोट आई है। आरोप है कि BSF जवान ने हेलमेट से जज की कार का पिछला शीशा तोड़ दिया और परिवार को जान से मारने व कार में आग लगाने की धमकी दी। बड़ी घटना की आशंका देख जज ने किसी तरह कार वहां से निकाली और 112 पर कॉल किया, लेकिन मौके पर पुलिस सहायता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने थाना प्रभारी को घटना की जानकारी दी। मंगलवार को दर्ज हुई FIR मामला मंगलवार को तब सामने आया जब इस संबंध में FIR दर्ज हुई। खंदौली थाने में हाथरस के गोविंदपुर निवासी BSF जवान भूपेंद्र और 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी जवान को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User