सेवा भारती की 150 महिलाओं ने रचाई मेंहदी:करवाचौथ के अवसर पर हुआ आयोजन

Oct 28, 2026 - 18:00
0
सेवा भारती की 150 महिलाओं ने रचाई मेंहदी:करवाचौथ के अवसर पर हुआ आयोजन
करवा चौथ के अवसर पर सेवा भारती ब्रज प्रदेश, छावनी महानगर की ओर से मेहंदी शिविर लगाया गया। इसमें प्रशिक्षित बालिकाओं ने करीब 150 महिलाओं के हाथों पर निशुल्क मेहंदी लगाई। शिविर का उद्देश्य महिलाओं को त्योहार पर मेहंदी की सुविधा देने के साथ ही बालिकाओं के हुनर को बढ़ावा देना भी रहा। शिविर का आयोजन डिफेंस एस्टेट स्थित दुर्गा मंदिर के सिलाई सेंटर और सेवला स्थित अग्रवाल सेवा सदन में किया गया। सिलाई सेंटर पर करीब 100 महिलाओं और अग्रवाल सेवा सदन में लगभग 50 महिलाओं के हाथों पर मेहंदी लगाई गई। महिलाओं ने शिविर में उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि डॉ. तनूजा मित्तल ने भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक सहभागिता बढ़ाने के साथ महिलाओं और बालिकाओं के कौशल को आगे बढ़ाने में मददगार हैं। शिविर की मुख्य संयोजक डॉ. मंजू स्वाति सिंघल रहीं। सहसंयोजक चंद्रकांता, मीरा कुशवाहा और रीना बंसल सहित भगवान दास बंसल, कमल, संजय सिंघल, ऋषि गुप्ता, हेम सिंह पाराशर और झम्मन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User