करवाचौथ से पहले बाजारों में बढ़ी खरीदारी:महिलाएं मेहंदी लगवा रहीं, कपड़ों से मेल खाते झुमके, हार और चूड़ियां खरीद रहीं
मुरादाबाद में करवाचौथ का त्योहार कल यानी 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। त्योहार से पहले बाजारों में रौनक बढ़ गई है। महिलाएं व्रत की तैयारियों के साथ सजने-संवरने में जुटी हैं। बाजारों में महिलाएं हाथों पर मेहंदी लगवा रही हैं और आर्टिफिशियल ज्वेलरी खरीद रही हैं। करवाचौथ पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन सोलह शृंगार का विशेष महत्व होता है। मेहंदी की दुकानों पर महिलाएं फूल-पत्ती, बेल और बारीक डिजाइन बनवा रही हैं। आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकानों पर वे कपड़ों से मेल खाते झुमके, हार और दूसरे आभूषण खरीद रही हैं। इसके अलावा चूड़ियां, बिंदी और शृंगार का दूसरा सामान भी खरीदा जा रहा है। करवाचौथ से एक दिन पहले बाजारों में महिलाओं की चहल-पहल बढ़ गई है। वे पूजा और व्रत से जुड़ा सामान भी जुटा रही हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)