आगरा में फर्जी आईडी बना 50 करोड़ ठगने वाला गिरफ्तार:किसान के बेटे के नाम पर बनाया था फर्जी ई-वालेट, हरियाणा से साइबर क्राइम पुलिस ने दबोचा
शमशाबाद के एक किसान के बेटे के नाम पर फर्जी सीएससी आईडी और ई-वॉलेट बनाकर करीब 50 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के वांछित आरोपी को थाना साइबर क्राइम की टीम ने हरियाणा के हांसी से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। मामला शमशाबाद के रहने वाले रघुवीर सिंह से जुड़ा है। रघुवीर सिंह ने 20 सितंबर 2025 को साइबर थाने में मामला दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके बेटे सूरज जादौन के नाम पर अज्ञात लोगों ने भारतीय स्टेट बैंक शमशाबाद शाखा में और लिंक मोबाइल का दुरुपयोग कर ई-वॉलेट और सूरज शाप सेंटर सीएससी बनाया। इसके जरिए अन्य लोगों के खातों से लाखों रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए और ऑनलाइन खरीदारी की गई। रघुवीर सिंह ने बताया कि न तो उनके बेटे सूरज ने किसी को ओटीपी दिया, न आधार कार्ड, पैन कार्ड या पासबुक की कॉपी दी। सूरज के खाते में एक भी रुपया नहीं आया। उन्हें इसकी जानकारी तब हुई जब चार दिसंबर 2024 को हरियाणा और मुंबई पुलिस उनके घर पहुंची। फरीदाबाद पुलिस ने बताया कि मोबाइल नंबर से वॉलेट चलाकर पैसे निकाले गए हैं। इसी शिकायत पर थाना साइबर क्राइम में 22 सितंबर 2025 को मुकदमा दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी दस्तावेज, आधार कार्ड पर सीएससी आईडी बनवाते थे। इसके साथ फिशिंग वेबसाइट और एपीके के जरिए बैंक खातों से पैसे उड़ा लेते थे। मामले में पहले 22 जुलाई 2026 को दो आरोपियों वशिष्ठ उर्फ आशीष वशिष्ठ और रजत आहूजा उर्फ सचिन को गिरफ्तार किया जा चुका था। अब रविवार को पुलिस टीम ने वांछित आरोपी गौरव को हरियाणा के हांसी जिले के बद्री इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गौरव ने ही सूरज जादौन के नाम से ई-वॉलेट बनाकर ठगी के पैसे मंगवाने में प्रयोग किया था। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य ने बताया गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश जारी है और आगे की जांच की जा रही है। इस गिरोह ने कहां किस तरह रकम निकाली है उकसी भी जानकारी टीम ले रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)