कानपुर में आजाद समाज पार्टी के प्रभारी घोषित:कानपुर के कल्याणपुर से विष्णु सविता और बिल्हौर से अल्का गौतम के नाम का ऐलान

Nov 15, 2026 - 23:53
0
कानपुर में आजाद समाज पार्टी के प्रभारी घोषित:कानपुर के कल्याणपुर से विष्णु सविता और बिल्हौर से अल्का गौतम के नाम का ऐलान
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने रविवार शाम को प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की नियुक्ति कर दी। जारी सूची में कानपुर की दो विधानसभा सीटें भी शामिल हैं। कल्याणपुर से विष्णु सविता, बिल्हौर से अल्का गौतम को जिम्मेदारी कानपुर की कल्याणपुर विधानसभा सीट से विष्णु कुमार सविता को पार्टी ने प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, बिल्हौर सुरक्षित विधानसभा सीट से अल्का गौतम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों नियुक्तियों के जरिए पार्टी ने कानपुर में संगठन को चुनाव से पहले सक्रिय करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। 28 सीटों की सूची में PDA समीकरण पर जोर चंद्रशेखर आजाद की ओर से जारी 28 सीटों की सूची में सामाजिक समीकरणों की झलक दिखाई दे रही है। पार्टी ने घोषित नामों में दलित, मुस्लिम और पिछड़ा वर्ग (OBC) से जुड़े चेहरों को प्राथमिकता दी है। इसे PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) सामाजिक समीकरण से जोड़कर देखा जा रहा है। ओवैसी के साथ बनाया सामाजिक परिवर्तन मोर्चा यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले प्रदेश में तीसरे मोर्चे के गठन की भी चर्चा है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद और AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मिलकर सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनाया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User