दो दिवसीय दौरे पर 19 को आएंगे CM:गोरखपुर शहर विधानसभा में लगाएंगे जनचौपाल

Nov 15, 2026 - 23:20
0
दो दिवसीय दौरे पर 19 को आएंगे CM:गोरखपुर शहर विधानसभा में लगाएंगे जनचौपाल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2 दिवसीय दौरे पर 19 नवंबर को गोरखपुर आएंगे। वह भाजपा की ओर से चलाए जाने वाले जनचौपाल कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे। शहर विधानसभा के लोगों के लिए टाउनहाल मैदान में जन चौपाल का आयोजन किया जाएगा। यहां लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानी जाएंगी। मुख्यमंत्री उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। इसी दिन मुख्यमंत्री प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय का शिलान्यास भी करेंगे। भाजपा की ओर से सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में जनचौपाल का आयोजन किया जाएगा। विधानसभा चुनाव से पहले जनता से जुड़ने का इसे माध्यम बनाया जाएगा। माना जा रहा है कि मौके पर ही कुछ लोगों की समस्याओं का तत्काल समाधान भी कराया जाएगा। कुछ कड़े एक्शन या निर्देश भी देखने को मिल सकते हैं। लोगों के बीच सरकार की सख्ती को लेकर संदेश दिया जाएगा। इसमें गोरखपुर शहर विधानसभा के कार्यकर्ता व आम लोगों के साथ ही गोरखपुर ग्रामीण के दो वार्डों के कार्यकर्ताओं को भी बुलाया गया है। भाजपा की ओर से इस जनचौपाल को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकी गई है। वरिष्ठ पदाधिकारी स्वयं इसकी कमान संभाल रहे हैं। यह कार्यक्रम महानगर में आयोजित हो रहा है लेकिन इसकी तैयारियों पर प्रदेश उपाध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह व क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय भी ध्यान दे रहे हैं। जन चौपाल कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री कैंपियरगंज क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में जाएंगे। यहां प्रदेश का पहला वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय का शिलान्यास भी करेंगे। यह मुख्यमंत्री की ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसमें वन एवं पर्यावरणा से जुड़े कई पाठ्यक्रमों की पढ़ाई होगी। इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन तैयारी में जुटा है। 20 नवंबर को मुख्यमंत्री चंपा देवी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित करेंगे और युवाओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में पूरे गोरखपुर मंडल से छात्र-छात्राओं को बुलाया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User